पुणे में कर्मियों को ऑफिस ले जा रही गाड़ी में लगी आग, नहीं खुला गेट; 4 कर्मी ज़िंदा जले

पुणे (महाराष्ट्र) में बुधवार को एक कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रहे वाहन में आग लग गई जिससे उसमें बैठे 4 कर्मियों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, वाहन के नीचे से आग की लपटें उठती देख चालक और अन्य स्टाफ नीचे उतर गया लेकिन पिछला दरवाज़ा नहीं खुलने से 4 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई।