पुणे में ट्रक ने 5-6 गाड़ियों को मारी टक्कर, 8 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत
पुणे में नवले ब्रिज पर एक मालवाहक ट्रक ने 5-6 गाड़ियों को टक्कर मार दी जिसके बाद कई वाहनों में आग लग गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 8 लोग ज़िंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, कई अन्य के ज़ख्मी होने की खबर है। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ।