पुणे में पोर्शा कार हादसे के आरोपी को पिता की मौत पर मिली 3 दिन की बेल

पुणे के चर्चित पोर्शा कार हादसे में आरोपी आदित्य सूद को बॉम्बे हाईकोर्ट से तीन दिन की अस्थाई ज़मानत मिली है। यह ज़मानत आरोपी के पिता की मृत्यु के आधार पर 2-5 अगस्त तक दी गई है। आरोपी ने पिछले साल नशे में धुत होकर अपनी कार से दो लोगों को कुचल दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी।