पुणे में बाढ़ के बीच तैरकर पोल पर चढ़ा बिजली कर्मचारी, जान जोखिम में डालकर बहाल की बिजली
पुणे (महाराष्ट्र) में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच दौंड तालुका में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जिसे ठीक करने के लिए एक बिजली कर्मचारी ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। वायरल वीडियो में दिख रहा कि कर्मचारी नदी में तैरते हुए बिजली के पोल तक पहुंचा और गीले बदन ही पोल पर चढ़कर बिजली बहाल की।