पुणे में युवक ने कैफे से ऑनलाइन मंगाया चॉकलेट शेक, पीते समय मिला मरा हुआ चूहा
पुणे (महाराष्ट्र) में वैलेंटाइन्स डे पर 2-युवकों ने एक कैफे से ऑनलाइन चॉकलेट शेक मंगवाया और पीते समय उनमें से एक के शेक में मरा हुआ चूहा मिला। घटना के बाद दोनों युवकों ने अस्पताल जाकर अपनी जांच करवाई। युवकों ने थाने में कैफे मालिक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।