पुणे में लव मैरिज के बावजूद 24 घंटे में ही टूटी डॉक्टर कपल की शादी
पुणे (महाराष्ट्र) में एक नवविवाहित डॉक्टर दंपति की शादी 24 घंटे भी नहीं टिक पाई। वकील ने बताया कि यह लव मैरिज थी लेकिन पति ने शादी के बाद बताया कि वह जहाज़ पर काम करता है और 6-6 महीने दूर रहना पड़ता है। बकौल वकील, शादी के अगले दिन अलग हुए दंपति ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।