inshorts

पुणे में शराब कारोबारी ने अलमारी में छिपा रखा था ₹1 करोड़ कैश, गिनने में लगे 2 घंटे

पुणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने एक शराब कारोबारी के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बेडरूम की अलमारी में अलग-अलग खानों में ₹1 करोड़ नकदी छिपा रखी थी जिसे गिनने में 2 घंटे लग गए। सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी नोटों के ढेर के पास बैठकर नोट गिनते दिखे।