पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल के परिवार की दुकान हुई सील
पुणे के बहुचर्चित लोहगढ़ किला हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल के परिवार की दुकान को तुकाराम मुंडे के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र एफडीए ने नियमों के उल्लंघन, मिलावट के शक और बिना वैध लाइसेंस के चलाने के आरोप में सील कर दिया है। अधिकारियों ने दुकान से करीब ₹8.14 लाख की कीमत का 4,172 किलोग्राम खाद्य सामान जब्त किया है।