inshorts

पिता के 'दूसरी शादी के प्लान' की बात सुन भाइयों ने ओडिशा में की खुदकुशी, लोग बोले- हत्या है

नयागढ़ (ओडिशा) में सोमवार को दो नाबालिग भाइयों (14 और 11) के शव संदिग्ध हालत में बरामद हुए। बच्चों के दादा ने कहा कि पिता को दूसरी शादी का प्रस्ताव मिलने से वे आहत थे इसलिए खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की हत्या की गई है। पुलिस ने बच्चों के पिता को हिरासत में लिया है।