पिता के अवैध संबंध से नाराज़ था नाबालिग बेटा, कोलकाता में युवती की सरेआम चाकू मारकर की हत्या

कोलकाता में एक नाबालिग लड़के ने पिता के अफेयर की बात पता चलने पर उसकी 24-वर्षीय प्रेमिका की सरेआम चाकू मार-मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में नाबालिग और उसकी मां समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। नाबालिग ने मां के साथ मिलकर पिता की कार में ट्रैकर लगाया था और वे उनका पीछा कर रहे थे।