inshorts

क्या पिता की ज़मीन पर घर बनवाने के लिए बेटे को मिल सकता है होम लोन?

अगर ज़मीन पिता के नाम पर है तो भी बेटा उसपर घर बनाने के लिए होम लोन ले सकता है। इसके लिए बैंक पिता को सह-आवेदक/सह-उधारकर्ता बनाने की शर्त रख सकता है। लोन के लिए ज़मीन का मालिकाना हक स्पष्ट होना और नगर निगम से मंज़ूर नक्शा होना ज़रूरी है। बैंक बेटे की कमाई और लोन चुकाने की क्षमता जांच सकता है।