पिता का नाम 'फॉर्च्यूनर', मां 'डिफेंडर'; बिहार में जाति प्रमाण पत्र के लिए 'बुलेट' ने दिया आवेदन
बिहार में कुत्ता, ट्रंप व ट्रैक्टर नामों से फर्ज़ी आवेदन मिलने के बाद अब डोभी (गया जी) अंचल कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 'बुलेट' और 'हवाझुझ' नामों से फर्ज़ी आवेदन मिले हैं। 'बुलेट' के आवेदन में पिता 'फॉर्च्यूनर' और 'मां' का नाम 'डिफेंडर' लिखा है। अंचलाधिकारी ने केस दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है।