महाराष्ट्र की अशिक्षित राहीबाई सोमा पोपेरे को 'सीड मदर' के नाम से जाना जाता है। पोते के बीमार पड़ने के बाद उन्होंने देसी बीजों को बचाने का काम शुरू किया। उन्होंने 30 से अधिक फसलों की 100+ किस्मों का बीज बैंक बनाया। वह किसानों को जैविक खेती और बिना रासायनिक खाद के फसल उगाने की ट्रेनिंग भी देती हैं। उन्हें 2020 में पद्मश्री मिला।