पोते को मार दिया या ज़िंदा है नहीं पता: बहू की गिरफ्तारी के बाद अतुल सुभाष के पिता

बेंगलुरु में सुसाइड करने वाले 34-वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता पवन मोदी ने बहू निकिता व उसकी मां और भाई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को धन्यवाद दिया है। वहीं, उन्होंने पोते को लेकर कहा, "वह कहां है, मार दिया या ज़िंदा है यह भी हमको नहीं पता।" उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि मेरा पोता हमारे साथ रहे।"