inshorts

पिता को मगरमच्छ के मुंह से खींच लाया था 9 वर्षीय बेटा, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

आगरा (यूपी) के 9-वर्षीय अजय राज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025' से सम्मानित किया है। अजय को यह सम्मान अपने पिता की जान बचाने के लिए मिला है। उनके पिता को एक मगरमच्छ ने पकड़ लिया था। इस दौरान अजय ने अपने साहस से मगरमच्छ पर लकड़ी से हमला कर अपने पिता की जान बचाई थी।