पिता की ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं बच्चे का भविष्य! पीडियाट्रिशियन ने दी सलाह
पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक के मुताबिक, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पिता को खुद को 'प्रोवाइडर' मानने के बजाय इमोशनली उपलब्ध रहना चाहिए। बकौल डॉक्टर, पिता बच्चे की मां (पत्नी) का अपमान न करें, बच्चे की देखभाल में मां की मदद करें, बच्चे के सामने नशा/गलत आदतें नहीं करनी चाहिए और करियर को लेकर उसपर दबाव नहीं बनाना चाहिए।