पिता के सामने छोटे भाई के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई बच्ची, वीडियो हुआ वायरल

रक्षाबंधन से पहले एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पिता के सामने एक बच्ची अपने छोटे भाई के लिए ढाल बनकर खड़ी दिखी। पिता द्वारा भाई को डांटे जाने पर बच्ची कहती दिखी, "डांटो मत, मैं उसकी बहन हूं।" दरअसल, मिट्टी खाने पर पिता डांट सुना रहा था और बच्ची भाई को गले लगाकर कहती है, "मैं रोकूंगी न इसे।"