पिता-चाचा को मां के लिए ग्राहक लाते देखकर बड़ी हुई: 'वेश्याओं के गांव' की 19-वर्षीय लड़की
गुजरात में 'वेश्याओं के गांव' नाम से मशहूर वाडिया की 19-वर्षीय एक लड़की ने 'पीटीआई' को बताया है, "मैं अपने पिता-चाचा को अपनी मां-दादी के लिए ग्राहक लाते हुए देखकर बड़ी हुई हूं।" उसने बताया, "मां ने मुझसे कहा कि 'मुझे इसके लिए मज़बूर नहीं किया गया था...बल्कि यह आम बात थी जिसे गरीबी के कारण हर कोई अपनाता था'।"