कॉमेडी वीडियोज़ बनाकर मशहूर हुए हरियाणा के एक किसान को उनके पोते ने तोहफे में ₹1,50,000 का आईफोन 17 दिया है जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वीडियो में जब पोते ने दादा से 'कैसा लगा' पूछा तो उन्होंने कहा, "मैंने तो गरीबी देखी है, तुमने इतना महंगा फोन दिलवा दिया।" पोस्ट पर कई लोगों ने बधाई दी है।