inshorts

पोते ने डंडे से पीटकर UP में की दादी की हत्या, बाथरूम में शव बंद कर बोला- गिरने से हुई मौत

लखीमपुर-खीरी (यूपी) में एक शख्स ने कथित तौर पर डंडे से पीटकर अपनी दादी की हत्या कर दी और शव को बाथरूम में बंद कर ग्रामीणों को बताया कि फिसलकर गिरने से उनकी मौत हुई है। बकौल पुलिस, आरोपी पोते ने शराब के नशे में दादी के पेंशन के पैसे छीनने की कोशिश की और उनकी बेरहमी से पिटाई की।