बागपत (यूपी) में रविवार सुबह एक शख्स ने अपनी 19-वर्षीय बेटी और उसके 18-वर्षीय बॉयफ्रेंड की कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने घर में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों का सालभर से अफेयर चल रहा था और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।