पिता से झगड़े के बाद शख्स ने निगला रेज़र का ब्लेड होल्डर, एक्स-रे की तस्वीर आई सामने

अवसाद से पीड़ित 20-वर्षीय एक शख्स ने हाल ही में अपने पिता से झगड़े के बाद गुस्से में शेविंग रेज़र का ब्लेड होेल्डर व हैंडल निगल लिया जिसके एक्स-रे की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। शख्स को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सर्जरी के ज़रिए ब्लेड होेल्डर व हैंडल को निकाला गया।