पंत ने की किसी भारतीय विकेटकीपर के सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

ऋषभ पंत ने शनिवार को अपना छठा टेस्ट शतक जड़ दिया। उन्होंने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 124 गेंदों पर शतक पूरा कर किसी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाए जाने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। धोनी ने अपने 90 टेस्ट मैचों के करियर में छह शतक लगाए हैं।