पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले वाले दावे पर ज़ेलेंस्की ने दी प्रतिक्रिया
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले किए जाने के दावे को
झूठ कहकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "इसका मकसद यूक्रेन, खासकर कीव पर हमलों को जायज़ ठहराना है...यह ज़रूरी है कि दुनिया इस समय चुप न रहे...रूस को शांति हासिल करने के प्रयासों को कमज़ोर करने की इजाज़त नहीं दे सकते।"