पुतिन के काफिले में शामिल ₹3 करोड़ की लिमोज़िन में हुआ विस्फोट

रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेड़े में शामिल लगभग ₹3 करोड़ की ऑरस सीनेट लिमोज़िन कार में मॉस्को में एफएसबी मुख्यालय के पास विस्फोट हुआ है। वाहन में आग लगने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। यह घटना यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के 'पुतिन बहुत जल्द मरने वाले हैं' बयान के कुछ दिनों बाद हुई है।