रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर आलोचक व सेलेब्रिटी शेफ ऐलेक्सी ज़िमिन सर्बिया के एक होटल में मृत पाए गए हैं। 52-वर्षीय ज़िमिन ने क्रीमिया पर रूसी कब्ज़े की आलोचना करने के बाद रूस छोड़ दिया था। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध करने के बाद रशियन चैनल पर प्रसारित ज़िमिन के कुकरी शो को कैंसल कर दिया गया था।