पुतिन-ट्रंप खत्म नहीं करना चाहते थे बातचीत, दोनों ने एक साथ काटा फोन: रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच ऑयल डील को लेकर फोन पर बातचीत हुई। क्रेमलिन के हवाले से 'रॉयटर्स' ने बताया है कि बातचीत 'काफी सार्थक और दोस्ताना' रही। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों में से कोई भी पहले फोन काटना नहीं चाहता था और दोनों ने एक ही समय पर फोन काटा।