रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अरबपति एलन मस्क की जमकर तारीफ की है व उनकी तुलना सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक 'सर्गेई कोरोलेव' से की है। उन्होंने कहा, "अमेरिका में एक ऐसे शख्स (मस्क) हैं...जो मंगल ग्रह के लिए पागल हैं।" उन्होंने कहा, "ऐसे लोग मानव जाति में बहुत कम होते हैं...जो किसी काम के लिए इतने समर्पित हों।"