पुतिन ने यूक्रेन में पूर्ण युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव को ठुकराया: रिपोर्ट्स
बकौल रिपोर्ट्स, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 दिनों के लिए यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने पर सहमति जताई है। हालांकि, उन्होंने पूर्ण युद्धविराम का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। वाइट हाउस ने इसे शांति का पहला कदम बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच फोन कॉल पर यह सहमति बनी।