यूक्रेन के साथ संघर्ष के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप को खुली चुनौती देते हुए कहा है, "हाइपरसोनिक ओरेशनिक मिसाइल सिस्टम को मार गिराने का कोई मौका नहीं है। अगर किसी वेस्टर्न एक्सपर्ट को शक है तो चलो 21वीं सदी का हाई-टेक मुकाबला करते हैं।" उन्होंने कहा, "हम एक्सपेरिमेंट के लिए तैयार हैं... क्या आप तैयार हैं?"