पितृपक्ष में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़, VIP दर्शन बंद

महाराष्ट्र के नाशिक में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पितृपक्ष में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट ने मंदिर में 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक सभी तरह के VIP दर्शन बंद करने का फैसला किया है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

Load More