लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने सोमवार को घोषणा की है कि आईपीएल 2025 के लिए ऋषभ पंत टीम के नए कप्तान होंगे। इससे पहले केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन टीम की कप्तानी कर चुके हैं। राहुल ने 37 मैचों में टीम की कप्तानी की है जिसमें से 20 में जीत और 17 में हार मिली है।