पृथ्वी के बनने के समय से ही संभवत: उसके केंद्र से हो रहा हाइड्रोजन और हीलियम का रिसाव: स्टडी
चीन के यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने पृथ्वी के भीतर हाइड्रोजन की गति का विश्लेषण किया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, संभवत: पृथ्वी के बनने के समय से ही उसके केंद्र से हाइड्रोजन-हीलियम का रिसाव हो रहा है। आइसलैंड जैसी जगहों से संकेत मिलते हैं कि संभवत: ये तत्व आज भी बाहर निकल रहे हों।