पृथ्वी पर 40 करोड़ साल पुराने पौधे में मिला 'एलियन' पानी, वैज्ञानिक हुए हैरान

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के प्राचीन पौधे 'हॉर्सटेल' में ऐसा पानी खोजा है जिसकी रासायनिक संरचना बेहद अजीब और 'एलियन' जैसी बताई जा रही है। 'लिविंग फॉसिल' कहलाने वाला यह पौधा करीब 40 करोड़ साल पुराना बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह खोज पानी, पौधों और पृथ्वी की प्राचीन जलवायु को समझने के तरीकों को बदल सकती है।