पृथ्वी पर लौटते समय चीन के कैप्सूल ने चंद्रमा को 'पहनाई' लाल टोपी, तस्वीर हुई वायरल
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन से अंतरिक्षयात्रियों को लेकर पृथ्वी पर लौटे चीन के शेनझोउ-21 कैप्सूल की तस्वीर शेयर की है। निंग ने वायरल तस्वीर को लेकर लिखा, "शेनझोउ-21 रिटर्न कैप्सूल के पैराशूट ने चंद्रमा को एक छोटी सी लाल टोपी पहना दी। क्यूट!" अंतरिक्षयात्री 7 महीने के मिशन के बाद सफलतापूर्वक लौट आए।