पृथ्वी पर है गैर-मानव अंतरिक्ष यान का टुकड़ा, हो सकता है एलियन के UFO का मलबा
अमेरिका के यूएफओ के विशेषज्ञों के एक ग्रुप (एमयूएफओएन) के पास एक ऐसा पदार्थ है जिसके परीक्षण से पता चला है कि उसे इंसानों ने नहीं बनाया और वह एलियन का हो सकता है। नासा-ग्रेड टेक्नोलॉजी से हुए पदार्थ के परीक्षण में 90% सामग्री की पहचान नहीं हो सकी। बकौल रूसी शोधकर्ता, यह दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ का अवशेष हो सकता है।