महाराष्ट्र के पृथ्वी शॉ और मुंबई टीम के खिलाड़ियों के बीच पुणे में रणजी ट्रॉफी के वार्म अप मैच के दौरान हुई लड़ाई का वीडियो सामने आया है। शॉ 181 रन बनाकर आउट हुए थे। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि लड़ाई क्यों हुई लेकिन अंपायर को मामला शांत करने के लिए दखल देना पड़ा।