क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा ज़िला पुदुचेरी का माहे है। गौरतलब है कि माहे ज़िला सिर्फ 9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, साल 2011 में हुई जनगणना के हिसाब से इस ज़िले की कुल आबादी 41,934 है, इसमें पुरुषों की संख्या 19,269 और महिलाओं की संख्या 22,665 है।