inshorts

पानी के अंदर 29 मिनट तक सांस रोककर क्रोएशिया के शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

क्रोएशिया के रहने वाले फ्रीडाइवर विटोमिर मारिचिक पानी के अंदर स्वेच्छा से सबसे लंबे समय तक सांस रोककर रखने वाले शख्स बन गए हैं। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसका वीडियो जारी कर बताया कि मारिचिक ने पानी के भीतर 29 मिनट 3 सेकेंड तक सांस रोककर यह रिकॉर्ड बनाया। मारिचिक ने करीब 5-मिनट के अंतर से पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।