UAE के अजमान तट के पास समुद्र में एक मालवाहक जहाज़ 'हवा' में तैरता नज़र आया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल, यह नज़ारा 'सुपीरियर मिराज' नाम के प्राकृतिक प्रकाशीय भ्रम के कारण दिखा। वायुमंडलीय परिस्थितियों में प्रकाश मुड़ने से दूर की वस्तुओं की स्थिति बदली हुई नज़र आती है जिससे जहाज़ समुद्र के ऊपर तैरता दिखाई देता है।