रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में गिरफ्तार किए गए ISIS-खुरासान से जुड़े डॉक्टर ने दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ में सार्वजनिक पेयजल स्रोतों और मंदिरों के प्रसाद में ज़हर मिलाने की योजना बनाई थी। उसका मकसद लोगों में दहशत फैलाना, सरकार पर अविश्वास पैदा करना और सांप्रदायिक तनाव भड़काना था। वह रिसिन नामक एक घातक ज़हर बनाने की कोशिश कर रहा था।