मैनपुरी (यूपी) के एक टीचर ने पानी की बोतल छूने पर कथित तौर पर 11वीं कक्षा के दलित छात्र की 2 उंगलियां तोड़ दी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, टीचर ने कहा कि अब बोतल अछूत हो गई और इसमें कौन पानी पीएगा व शिकायत करने पर छात्र को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित छात्र ने एसपी से शिकायत की है।