inshorts

पानी पीते हुए बिगड़ा 25 वर्षीय युवक का संतुलन, बालकनी से नीचे स्कूटर पर जा गिरा

जोधपुर (राजस्थान) में पानी पीते समय संतुलन बिगड़ने पर एक 25 वर्षीय युवक बालकनी से नीचे गिर गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक नीचे खड़ी स्कूटर पर जा गिरा था और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। सामने आए वीडियो में नज़र आ रहा है कि बालकनी में ग्रिल नहीं लगी हुई है।