पानी में ज़्यादा देर रहने पर क्यों सिकुड़ने लगती हैं उंगलियों की स्किन?
जब उंगलियां पानी में ज़्यादा देर तक रहती हैं तो नसें ऐक्टिव हो जाती हैं और दिमाग को संकेत भेजती हैं जिसके बाद ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगते हैं। जब उंगलियों में खून की मात्रा कम हो जाती है तो ऊपर की त्वचा अंदर की ओर खिंच जाती है। इसी खिंचाव की वजह से उंगलियों में सिकुड़न दिखाई देने लगती है।