पानी मिला पेट्रोल भरने से 25 गाड़ियां हुईं खराब, बाल्टी में मिलावटी पेट्रोल लिए पंप पहुंचे लोग

ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप पर पानी मिला पेट्रोल भरने से करीब 25 गाड़ियां खराब हो गईं हैं। गुस्साए लोग बाल्टी-बोतलों में मिलावटी पेट्रोल लेकर पंप पहुंचे और हंगामा किया जिसका वीडियो वायरल है। जांच में लीकेज से बारिश का पानी टैंक में जाने की बात सामने आई। वहीं, मैनेजर ने ग्राहकों को नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है।

Load More