पेन किलर का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है: डॉक्टर

डॉक्टर सुभाष गिरी के मुताबिक, पेन किलर दर्द से राहत देती हैं लेकिन इनका लंबे समय तक सेवन सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इनके लगातार उपयोग से किडनी की ब्लड वेसल्स प्रभावित होती हैं और लिवर पर दबाव पड़ता है जिससे लिवर सेल्स को नुकसान, सूजन, फैटी लिवर या लिवर एंजाइम बढ़ने की समस्या हो सकती है।

Load More