जब हमें चोट लगती है तो हमारे शरीर में कई ऐसे केमिकल बनते हैं जो हमें दर्द का एहसास कराते हैं। प्रोस्टाग्लैंडीन जैसे हार्मोनल केमिकल दर्द और जलन पैदा करते हैं और पेन किलर्स प्रोस्टाग्लैंडीन को शरीर में बनने से रोकते हैं। प्रोस्टाग्लैंडीन की रुकावट से ही दिमाग यह सिग्नल नहीं करता कि हमें दर्द हो रहा है।