पुनर्विकास कार्य के दौरान मणिकर्णिका घाट में प्राचीन मूर्ति टूटने का दावा, लोगों ने जताया विरोध

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पुनर्विकास कार्य के दौरान महारानी अहिल्याबाई की मूर्ति और प्राचीन मणि टूटने के दावे का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को पाल समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा के अनुसार, जेसीबी से एक मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ था व एजेंसी को ध्यानपूर्वक काम करने को कहा है।