पापा मुझे बचा लीजिए: यूपी में बेसमेंट में डूबने से पहले इंजीनियर की पिता को आखिरी कॉल
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में शुक्रवार देर रात एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की एक निर्माणाधीन मॉल के पानी से भरे बेसमेंट में गिरकर मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे ने मरने से पहले कॉल पर कहा था, "पिताजी, मैं पानी से भरी गहरी खाई में गिर गया हूं...मैं डूब रहा हूं, प्लीज़ आकर मुझे बचा लीजिए।"