छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पॉप-पॉप पटाखा मुंह में फटने से 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा जमीन पर पड़ा पटाखे का पैकेट उठाकर चबा रहा था तभी धमाका हो गया। इसमें सिल्वर फुल्मिनेट जैसा संवेदनशील केमिकल होता है। जेब में रखने, उंगलियों से दबाने या किसी चीज़ से रगड़ने पर भी इसमें अचानक विस्फोट हो सकता है।